SONY ने लॉन्च किये अपने यह शानदार फोन बस इतनी है कीमत

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) 2019 में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Sony ने Xperia 10 और Xperia 10 Plus के अलावा Sony Xperia 1 समेत Xperia L3 लॉन्च किया है। Xperia 1 की बात करें तो यह Xperia XZ3 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसमें 21:9 सिनेमावाइड डिस्प्ले और एचडीआर सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही इसमें क्रिएटर मोड भी पहले से प्री-लोडेड है। 

ऐसे है शानदार फ़ोन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस फोन की कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं दी है। लेकिन इसकी कीमत से संबंधित कुछ रिपोर्ट्स जरुर सामने आई हैं। इस फोन की कीमत 799 यूरो यानी करीब 74,200 रुपये हो सकती है। इसे ब्लैक और पर्पल कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां इसे ब्लैक, ग्रे, पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

बेहद स्टाइलिश है फ़ोन 

ड्यूल सिम यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का 4K एचडीआर OLED सिनेमावाइड डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1644×3840 है। वहीं, इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसमें Exmor आरएस सेंसर मौजूद है। इसका अपर्चर f/1.6 है। वहीं, दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 का है। वहीं, तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।