रैली के दौरान सैनिकों के सम्मान में एक मिनट का मौन…

चबल का शेर कहे जाने वाले पूर्व दस्यु सरगना व अन्तर्राष्ट्रीय क्षत्रिय महा सभा के संरक्षक दद्दा मलखान सिंह जिले के कैलाश आश्रम मन्दिर परिसर में आयोजित अर्कवंशी उत्थान महारैली को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश कठिन पस्थितियों में है.पुलवामा बम कांड में हमारे सैनिकों को धोखे से मार दिया गया. मलखान सिंह ने सभी से सभी सैनिकों के सम्मान में खडे होकर एक मिनट का मौन रखने के लिए कहा। जिस पर सभा में मौजूद सभी लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की मलखान सिंह ने अर्कवंशी क्षत्रिय युवाओं का आवाहन करते हुए कहा यदि सरकार मुझे पाकिस्तान के खिलाफ लडने के लिए बाडर पर भेजती है. तो आप सभ युवा भी देश की रक्षा के लिए तैयार हो जाओ.

यदि ऐसे हमारे देश के सैनिक मारे जायेगे सैनिकों के साथ अन्य होगा तो बर्दाश्त नही करेगें।देश के लिए मरने मिटने को तैयार है। मै जो कहता हूं वह करता हूं।वर्जनल बात करते है झूठ बात नही कहता हूँ.

कार्यक्रम में पहुचे क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर ठाकुर अजय सिंह ने कहा कि अपने समाज व देश की रक्षा के लिए महगे मोबाईल नही शस्त्र शस्त्र खरीदे। तभी देश व समाज की रक्षा कर सकोगें। मुसीबत के दौरान पुलिस मौके पर रही पहुचेगी। खुद को ही लडना पडेगा। इस के लिए अभी तैयार हो जाओ.

इस दौरान खंगार आरख अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुवांर गुलाब सिंह खंगार, अमित सिंह खंगार,योगेन्द्र सिंंह सूर्यवंशी, सतीश शास्त्री ,अजय सिंह भिन्ड, जबर सिंह परिहार, मनोज सिंह अर्कवंशी, प्रहलाद सिंंह खंंगार जालौन, हरि प्रकाश सिंंह झांसी ने सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान राजेश, सिंह अर्कवंशी, इन्द्र बिक्रम सिंह ,मदन पाल सिंह अर्कवंशी, सुनील सिंंह अर्कवंशी सहित हजारों की संख्या में अर्कवंशी क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे.