बीजेपी नेता के भाई के खेत से निकली ऐसी चीज की देखते ही मच गया हड़कंप…

पुलिस ने शक होने पर खेत की खुदाई करवाई तो हैरान कर देने वाली चीज सामने आई। नैनीताल में तस्कर के कब्जे से शुक्रवार को बरामद हाथी दांत मामले का खुलासा पुलिस ने किया। हाथी को पांच साल पहले किसान के खेत में करंट लगाकर मारा गया था। उसे वहीं दफना भी दिया गया। दो साल बाद जमीन को खोदकर हाथी के दांतों को निकाल लिया गया और शेष अवशेषों को बौर नदी में फेंक दिया गया था।