
बॉलीवुड की चांदनी यानी दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को इस दुनिया से गए हुए एक साल पूरे होने वाले हैं. बता दें श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कहा था. भले ही वो अब इस दुनिया में ना हो लेकिन फैंस के दिलों में अभी भी उनकी यादें जिंदा है. इसी तरह उनकी फैमिली भी उन्हें भुला नहीं पाई है. श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
यक़ीनन इस वायरल वीडियो को देखकर श्रीदेवी की याद में आपकी भी आंखें नम हो जाए. इस वीडियो को पिछले साल श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अपने शादी की 22वीं सालगिराह पर शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए बोनी ने बताया था कि यह श्रीदेवी के साथ बिताया गया आखिरी पल है. इस वीडियो के जरिए बोनी ने श्रीदेवी को याद किया था और अपने दिल की बात लिखी थी. वीडियो में श्रीदेवी के आखिरी पल देखे जा सकते हैं जिसमें एक्ट्रेस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही हैं.
जानकारी के लिए बता दें श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं और शादी के वो दुबै के एक होटल में रुकी थी जहां कमरे के बाथरूम में बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी. जिस वक्त श्रीदेवी के साथ ये हादसा हुआ उस समय बोनी कमरे में मौजूद थे. आपको बता दें तिथि के अनुसार 14 फरवरी को श्रीदेवी की पहली बरसी थी जिसके लिए बोनी कपूर ने उनके चेन्नई वाले घर में एक विशेष पूजा रखी थी. इस पूजा में श्रीदेवी का पूरा परिवार शामिल था. पूजा के दौरान बोनी कपूर समेत उनकी दोनों बेटियां ख़ुशी और जाह्नवी कपूर भी काफी ज्यादा दुखी नजर आई थी.
Today would have been our 22nd wedding anniversary. Jaan… My wife, my soulmate, the epitome of love, grace , warmth and laughter lives within me forever… pic.twitter.com/0XWhFIvOvz
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) June 2, 2018