
पेरू-इक्वाडोर बॉर्डर पर शुक्रवार दोपहर 3.47 बजे बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।
सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र पेरू की सीमा के नजदीक पूर्वी इक्वाडोर में मोंटालवो कस्बे से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। उन्होंने बताया कि यह भूकंप 132 किलोमीटर की गहराई पर आया।