Rajnandgaon : पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश, आरोपी पति फरार

गंडई के पंडरिया ग्राम बगीचा में मंगलवार को मामूली विवाद बाद पति ने अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल उडेलकर जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला। घटना मंगलवार की सुबह की है। नर्मदा मेला से लौटने के बाद ललिता बंजारे व उसके पति सुरेन्द्र बंजारे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सुरेन्द्र ने मिट्टी डालकर अपनी पत्नी को जला दिया। इसके बाद खुद मौके से फरार हो गया।

महिला की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने महिला को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला लगभग 60-70 प्रतिशत जल चुकी है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश में जुट गई है।