माता-पिता के लिए बच्चों की परवरिश करना कोई छोटी बात नहीं होती है बल्कि यह बेहद मुश्किल काम होता है। इसके लिए उन्हें हर कदम पर सोच-समझ कर कई फैसले लेने पड़ते हैं।ऐसा इसलिए भी है क्योंकि माता-पिता जो कुछ भी करते हैं चाहे वो पॉजिटिव हो या फिर नेगेटिव उसका सीधा असर उसके दिमाग पर पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे भूलकर भी आपको अपने बच्चे से नहीं कहना चाहिए।

तुम बेवकूफ हो
यह बात आपके बच्चों के आत्मविश्वास को कम कर देती है। अगर उससे कोई गलती होती है तो आप उसे प्यार से समझाएं न की उसे डांट और चिल्लाकर। प्यार से अपनी बात बच्चे को समझाने से वह तुरंत आपकी बात मान लेगा।

दूसरे से तुलना न करें
तुलना चाहे बड़े व्यक्ति की हो रही हो या फिर किसी छोटे बच्चे की, यह चीज किसी को भी अच्छी नहीं लगती है।पैरेंट्स को ये बात समझनी चाहिए की हर किसी की अपनी एक अलग पर्सनालिटी होती है। आप अपने बच्चे को कभी भी किसी की तरह काम करने या कुछ अलग करके दिखाने के लिए दबाव न डालें । उन्हें एहसास दिलाएं की आप जैसे भी हो हमारे लिए बहुत अच्छे हो।

धमकाना
बच्चों के साथ कभी-कभार सख्त व्यवहार करना अच्छा होता है लेकिन हर छोटी-छोटी बात पर उन्हें धमकाना बहुत गलत बात है। ऐसा करना उनके दिमाग पर गलत असर डाल सकता है इसलिए धमकाने की जगह उन्हें प्यार से अपनी बात समझाएं।

हर बच्चे का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ बच्चे ज्यादा बोलने वाले होते हैं तो वहीं कुछ बच्चे स्वभाव से शर्मिले होते हैं। अगर आपका बच्चा भी किसी से ज्यादा खुलकर बात नहीं करता है तो आप ज्यादा परेशान न हो या फिर उसके लिए अपने बच्चे को डांटे या मारना-पीटना न शुरू कर दें।