AMU छात्रों पर यहीं नहीं होम डिस्टिक थाने में भी कराया जाएंगे मुकदमे: एसएसपी

अलीगढ़ में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, बीजेपी विधायकों व सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे एसएसपी ऑफिस, आतंकवादियों को समर्थन करने वाले एएमयू छात्र के खिलाफ कार्यवाही की कर रहे हैं मांग, एएमयू कश्मीरी छात्रों के मोबाइल लगाए जाएं सर्विलांस पर और भी बहुतेरे समर्थक मिलेंगे आतंकवादियों के एएमयू में, एएमयू प्रकरण वाले आरोपी छात्रों के खिलाफ यहीं नहीं होम डिस्टिक थाने में भी कराया जाएंगे मुकदमे, जिससे कि वीजा पासपोर्ट न करा सकें तैयार।

दरअसल आज अलीगढ़ में बीजेपी भाजयुमो के जिला अध्यक्ष, बीजेपी विधायकों के नेतृत्व में सेकड़ों की तादात में युवाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया, इस दौरान जमकर हिंदुस्तान जिन्दावाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, आपको बता दे बीजेपी का यह प्रदर्शन सिर्फ आतंकवाद और पाकिस्तानियों के खिलाफ ही नहीं एएमयू में आए दिन आतंकवादियों का समर्थन करने वालों का मिलना भी है,

प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश का कहना है कि उनको सूचना मिली थी कि हाल ही में एएमयू छात्रसंघ द्वारा उन पर जानलेवा हमला और फायरिंग की गई थी और पाकिस्तान समर्थन में नारेबाजी की गई थी, उसमें दर्ज देशद्रोही व अन्य धारा में पंजीकृत मुकदमा वापस लिए जा रहे हैं, और वही जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के लिए शोक ना मनाते हुए आतंकवादी संगठन जैश के साथ ट्विटर पर जश्न मनाया गया और उसे बधाई देने वाले छात्र के खिलाफ कार्रवाई कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, जिस पर एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जिन छात्रों पर यहां गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं, उनके खिलाफ होम डिस्टिक के थाने में भी मुकदमा पंजीकृत कराए जाएंगे, जिससे कि यह लोग वीजा पासपोर्ट जैसे कोई भी कागजात ना बनवा सकें।