देश की रक्षा और सेना के सम्मान के लिए युवा अधिवक्ता कलम छोड़ हथियार उठाने को तैयार: यूथ एडवोकेट कॉउन्सिल

अलीगढ़ । यूथ एडवोकेट कॉउन्सिल की एक आपात बैठक आज दीवानी परिसर में आयोजित की गई । जिसमे कश्मीर के पुलवामा में सेना पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए 44 जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी । 

यूथ एडवोकेट कॉउन्सिल के संयोजक व अधिवक्ता नेता प्रतीक चौधरी एडवोकेट ने कहा कि पाकिस्तान ने बहुत ही कायरतापूर्ण कार्य किया है । देश के जवानों को आत्मघाती हमले में शहीद होने पड़ा जो बहुत ही पीड़ादायक है । आज पूरे देश से एक ही आवाज़ आ रही है कि प्रधानमंत्री जी पाकिस्तान पर हमला कर दे और सैनिकों के परिवारों को सच्ची श्रद्धांजलि दें ।

प्रतीक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आप पाकिस्तान के ऊपर हमला कर दीजिए इस घड़ी में यूथ एडवोकेट कॉउन्सिल आपके साथ है और यदि जरूरत पड़ी तो युवा अधिवक्ता देश की रक्षा और सेना के सम्मान के लिए  कलम छोड़कर हथियार उठाने को भी तैयार हैं । 

यूथ एडवोकेट  कॉउन्सिल  के वरिष्ठ सदस्य शैलेश रावत एडवोकेट ने कहा कि बस अब बहुत हो चुका है अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान से उसी की भाषा मे बात की जाए और अपने सैनिक भाइयों की शहादत का बदला लिया जाए । और इस बार लड़ाई आर पार की होनी चाहिए । अब अपने ही जांबाज़ भाइयों की लाशें और नही देखी जाती इसलिए अब पकिस्तान को उसके ही  घर में घुसकर मारना चाहिए ।

कॉउन्सिल के सदस्य हरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट व योगेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज देश दुखी है हम भी दुखी हैं और आज हमारा दुख सारी सीमाओं को लांघ गया है । हम सरकार से अपील करते हैं कि सरकार जल्दी ही इस पर फैंसला ले और पाकिस्तान को इस कृत्य पर कठोर सजा दी जाए । हम सभी अधिवक्ता इस लड़ाई में अपना योगदान तन ,मन  धन से देने को तैयार हैं ।

इसके बाद मौजूद सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और इस अपार दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का संकल्प भी लिया ।

इस दौरान प्रमुख रूप से – प्रतीक चौधरी एडवोकेट, शैलेश रावत एडवोकेट, हरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, योगेश कुमार शर्मा एडवोकेट, दीपक पाठक एडवोकेट, दिनेश कुमार गौतम एडवोकेट, दिलशाद खान एडवोकेट, किशन पाल एडवोकेट, चंद्रान्शु पाठक एडवोकेट, राकेश  सिंह एडवोकेट  , विमल कुमार सिंह एडवोकेट, मुकेश अत्री एडवोकेट,  मुजाहिद बेग एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।