
आज हिन्दूवादियों द्वारा बारहद्वारी पर आतंकवादी संगठन का लीडर जैश ए मोहम्मद का पुतला दहन किया गया। जिसमें पुतला दहन में मौजूद प्रमुख हिंदूवादी नेता बृजेश कंटक ने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों पर पीठ पीछे हमला कायर पाकिस्तान पूर्व में भी करता आया है। भारत देश के जवानों का सामने आकर मुकाबला करना कमजोर पाकिस्तानियों और आतंकवादियों के बस की बात नहीं है मैं देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी से अनुरोध करूंगा कि अब ईंट का जवाब पत्थर से ना देकर चट्टान से देना होगा।
वहीं पुतला दहन में मौजूद अंकुर शिवाजी ने कहा कि सभी आतंकवादी कैंप एवं पाकिस्तान की राजधानी में अब एक सर्जिकल स्ट्राइक करना होगा जिससे इनके आने वाली सात पुस्ते में भी भारत देश की तरफ आंखें मिलाने की हिम्मत ना करें। वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए विशाल देशभक्त ने बताया कि देश का जवान बस अब एक ऐसे ही आदेश के इंतजार में बैठा है इस आदेश के पारित होने के बाद विश्व के नक्शे में से पाकिस्तान और आतंकवाद पूर्णतया समाप्त हो जाएगा।
इसी के साथ बीस ( 30 ) वीर जवानों की आज हत्या हुई है उनके परिवार और मित्र जनों को ईश्वर इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें देश का बच्चा-बच्चा ऐसे वीर जवानों के बलिदान को जीवन पर्यन्त याद रखेगा। पुतला दहन में प्रमुख रूप से मौजूद हिन्दुवादी नेता ब्रजेश कंटक, अंकुर शिवाजी, कृष्ण कुमार कन्हैया, संजीव वार्ष्णेय, संजय शर्मा, हर्षद हिन्दू, ईशान श्रीवास्तव, हनी वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, कुशल वार्ष्णेय, शगुन वार्ष्णेय, करन शर्मा, हनी बजाज, विशाल देशभक्त आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।