आलू और टमाटर की झटपट तैयार होने वाली रेसिपी, कैसे बनाएं, जानिए

आलू, टमाटर का चोखा बनाने के लिए सामग्री-

आलू- 4

टमाटर- 2

प्याज- 1

हरी मिर्च- 4-5

नींबू- 1/2 पीस

तेल- 1/2 टी स्पून

अदरक और लहसन का पेस्ट- 1 टी स्पून

नमक- अंदाजानुसार

घर पर चोखा बनाने के लिए पहले आप आलू और टमाटर को अच्छी तरह से धो लें। आलू को कुकर में अच्छे से उबाल लें। ध्यान रखें की आलू कच्चे ना रहे, इसलिए कम से कम 4 से 6 सीटियां जरूर लगवाएं। अब टमाटर को गैस की फ्लेम में एक जालीदार नेट के ऊपर रखें और उसे आंच में पकने दें। ध्यान रखें की जब टमाटर की ऊपरी परत पूरी तरह से जल जाएं और टमाटर गल जाएं तो गैस बंद कर दें और इनको ठंडा होने दें। अब गैस बंद कर दें और कुकर से आलूओं को निकाल कर ठंडा कर लें और उनके छिलके उतार लें। अब इसे एक बाउल में डालकर अच्छे से चम्मच या हाथ से मैश कर लें। अब इस मिश्रण में नमक, तेल, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नींबू का रस, बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक और लहसन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें जले हुए टमाटर डालें और फिर से मैश करें। आलू, टमाटर का चोखा खाने के लिए तैयार है। आप इसे रोटी चावल के अलावा ब्रेड या लिट्टी के साथ भी परोस सकती हैं।