गली बॉय के प्रमोशन में आलिया ने पहली बेशकीमती ड्रेस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड की बिंदास गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में लगी है लगतार फिल्म को लेकर नई नई खबरें सामने आ रही है हाल ही में रणवीर आलिया ने अपनी फिल्म का प्रमोशन बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में किया है इस दौरान फिल्म ने दर्शको का काफी मनोरंजन किया अब फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकि रह गये है वही आपको बता दें फिल्म के प्रमोशन को लेकर इस समय आलिया भट्ट अपने आउटफिट्स से चर्चा में है।

जी हां गौरतलब है आलिया भट्ट जितना एक्सप्रेरिमेंट अपनी फिल्मों के साथ करने लगी है उतना ही आजकल अपने ड्रेसेसे को लेकर भी कर रही हैं। यूं तो आलिया अपने हर लुक में खूबसूरत दिखती है लेकिन अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए जब आलिया अपने कसाटा लुक में पहुंची तो सभी की नज़रें उनपर टिक गईं।

दरअसल हाल ही में एक इवेंट के दौरान आलिया ने एक ड्रेस पहनी थी जिसने दर्शको का खुब अट्रेक्ट किया आलिया के इस ड्रेस की कीमत 1,11,380 रुपये हैं। जी हां आलिया ने अपनी इस ड्रैस की कुछ पिक्स अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है जो फैंस को बेहद पसंद आई।

बता दें आलिया ने अपनी इस रेनबो ड्रेस में मुंबई में फिल्म का प्रमोशन किया था। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

बात यदि फिल्म की करें तो फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।वही फिल्म एक मुंबई के स्ट्रीट रैपर की कहानी है फिल्म के गानों की रैपिंग रणवीर सिंह ने ही की है।