
अलीगढ़। दिल्ली रोड स्थित सिद्धपीठ मंदिर श्री साई बाबा पर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में परम्परागत 3 दिवसीय परिक्रमा महोत्सव 7 व 8 फरवरी की मध्य रात्रि से शुरू हो गया। उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि भक्तों को सुख,शांति व समृद्धि प्रदान करने बाली तीन दिवसीय साई परिक्रमा 8,9 व 10 जनवरी को मंदिर परिसर में शुरू होगी।
भक्तों की सभी सुविधाओं के साथ मेडिकल, पुलिस कैम्प आदि भी लगाए जाने के साथ सीसी टीवी कैमरों से भक्तों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
परिक्रमा के संचालन की व्यवस्था मानव उपकार की टीम व मानव सेवक करेंगे। व्यवस्थों को कुलसुमन गोयल,राज कुमार गुप्ता,रमेशचंद्र अग्रवाल, श्रीकिशन अग्रवाल,विष्णु कुमार बनती, पंकज धीरज, राजा राजानी, प्रमोद अग्रवाल,रमन गोयल,प्रेमकांत माहेश्वरी आदि देख रहे हैं।