‘केसर’ में होते है इतने औषधीय गुण, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

केसर सबसे कीमती पौधा माना जाता है। शरीर की दुर्बलता को दूर कर उसे ताकत प्रदान करना इस औषधि की प्रमुख विशेषता होती है। आज हम आपको इसके कुछ औषधीय गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां यह नवजात की सेहत से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत के लिए वरदान की तरह होता है। वही आपको केसर की प्रकृति गर्म होती है जिसका उपयोग कई तरह के आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है। 

यह होते है केसर के फायदे 

हम आपको जानकारी के लिए बता दें केसर क्रोसिन नाम के तत्व से भरपूर होता है। यह बुखार दूर करने में बेहद मददगार है। इसके अलावा यह एकाग्रता बढ़ाने तथा स्मरण शक्ति दुरुस्त रखने में भी लाभदायक होता है। सरदर्द होने पर चंदन और केसर का लेप बनाकर सर पर लगाया जाए तो सरदर्द से राहत मिलती है।इसी के साथ रात को सोने से पहले दूध में केसर डालकर पीने से अनिद्रा और अवसाद से छुटकारा मिल जाता है।

और भी होंगे कई फायदे 

इसी के साथ आपको बता थोड़ी सी मुलेठी को दूध में पीसकर डाल दें और इसमें चुटकी भर केसर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सोते समय सिर पर लगाने से गंजेपन की समस्या दूर होती है। रूसी तथा बाल झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाने में यह बेहद कारगर है। वही हम आपको बता दें केसर के इस्तेमाल से दिमाग को भी तेज किया जा सकता है। इसके लिए केसर और चंदन का लेप बनाकर उसे सिर पर लगाएं।