
सिधौली -सीतापुर HT:स्थानीय तहसील मुख्यालय पर सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी सीतापुर डाक्टर सुरेन्द्र शाही ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधौली का निरीक्षण किया और डियूटी पर मौजूद न मिलने वाले कर्मचारियो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है इसके पूर्व शनिवार को सीएमओ आर के नैय्यर ने औचक निरीक्षण किया था जिसमे अधीक्षक समेत आधा दर्जन लोग अनुपस्थित मिले थे
सात फरवरी को सिधौली सीएचीसी का काया कल्प टीम द्वारा निरीक्षण को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में उच्चधिकारी सक्रिय है डॉ सुरेंद्र शाही सीएचसी दस बजकर तीस मिनट पर पहुचे उन्होंने इमरजेंसी कक्ष दवा वितरण कक्ष दन्त निरीक्षक ओपीडी इत्यादि का निरीक्षण किया जहाँ पर डॉ देवेंद्र वर्मा ओपीडी में मरीजो को देख रहे थे अर्स काउंसलर लक्ष्मी वर्मा अपने सीट पर मौजूद नही थी जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की मरीजो के पर्चे बनाने के लिए सीट पर एक छोटी सी बच्ची को पर्चा बनाते देख उनका पारा सातवे आसमान पर पहुच गया बताया गया डॉ साही ने बताया कि सात फरवरी को कायाकल्प टीम का निरीक्षण होना है जिसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रसाशन सजग है इस अवसर पर डॉ अनुराग चीफ फार्मासिस्ट मलिक जुबेर सजंय अम्बिका प्रसाद सोनी देश दीप शुक्ल मौजूद रहे 