पूजा करते समय भूलकर भी ना रखे इन वस्तुओं को नीचे वरना….

हिन्दू धर्म के लोग पूजा करते हैं और पूजा का एक अलग ही महत्व माना जाता है. कहते हैं पूजा या पूजन एक प्रार्थना अनुष्ठान है जो हिंदू द्वारा एक या अधिक देवताओं के सम्मान के लिए किया जाता है. ऐसे में “पुजा”” शब्द का मतलब सम्मान, श्रद्धांजलि, आराधना माना जाता है. आइए जानते हैं कब करते हैं पूजा. आप सभी को बता दें कि हिंदू धर्म में पूजा विभिन्न अवसरों, आवृत्ति और सेटिंग्स पर किया जाता है और इसमें घर पर किए गए दैनिक पूजा, कभी-कभी मंदिर समारोहों और वार्षिक त्यौहारों को शामिल किया जा सकता है. वहीं कुछ जीवनकाल की घटनाओं जैसे कि बच्चे का जन्म या शादी, या एक नया उद्यम शुरू करने के लिए भी पूजा की जाती हैं. अब आइए जानते हैं पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. कहते हैं जिस समय आप पूजा कर रहे हों उस समय आपका सारा ध्यान प्रभु की आराधना में होना चाहिए क्योंकि इससे पूजा का लाभ मिलता है.

2. कहते हैं पूजा करते समय कुछ वस्तु कभी भी नीचे नहीं रख सकते हैं जिनमे आरती का दीया, शालिग्राम, देवी-देवताओं की मूर्तियां, पहना जाने वाला जनेऊ, शंख आदि शामिल होते हैं.

3. कहते हैं अगर पूजा किसी विशेष आदमी के लिए हों तो उसका पूजा में न होना,देवी-देवताओं को नाराज कर सकता हैं इसलिए हर इंसान का होना बेहद अनिवार्य हैं जिस इंसान के लिए पूजा रखवाई गई हो.