
लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण कई तहर की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण से ना केवल फेफडे बल्कि त्वचा भी खराब होती है। लेकिन वहीं यदि देखा जाए तो प्रदूषण का सबसे ज्यादा स्किन पर असर पुरूषों पर होता है। क्योंकि बाइक पर होने के कारण कार का धुंआ तथा सिगरेट इत्यादि उनकी स्किन को नुकसान पहुंचाते है। लेकिन वहीं यदि महिलाओं की तरह भी पुरूषों को भी सुंदर होने की जरूरत होती है। इससे वे अपने आप को स्मार्ट दिखा सके। लेकिन अब हम आपको बताएंगे कि पुरूष अपनी स्किन को कैसे प्रदूषण से बचा सकते है।
आपको बता दें कि यदि आप दिन में चेहरे को एक बार से अधिक धोते है। तो इससे आपकी स्किन रूखी हो जाती है। इसलिए आप स्किन की क्लीनिंग या तो डेली या फिर सुबह और रात को करते है। लेकिन आप अब नहीं करे। क्योंकि यह आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकती है। इसके साथ ही चेहरे की क्लीनिंग के लिए गर्म पानी का प्रयोंग न करें। इससे आपकी स्किन और भी रूखी हो जाती है। ठंडे पानी या हल्के गर्म का पानी का आप प्रयोग कर सकते है। इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होगा।
तो वहीं स्किन पर सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों का भी बहुत बुरा प्रभाव पडता है। इससे आपकी स्किन का रंग हल्का हाने लगता है। इससे आपकी सुंदरता खोने लगती है। धूप में निकलने से पहले आप एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का प्रयोग कर सकते है। वहीं आप स्किन की गंदगी, मरी हुई त्वचा और तेल को हटाने के लिए फेसस्क्रबर का प्रयोग करे। इससे आपकी स्किन साफ और कोमल दिखेगी। इस सप्ताह में 4—5 दिन करें।
दरअसल, आप डेली करीब पांच मिनट तक यदि कच्चे दूध से चेहरे की सफाई करते है और इसके बाद पानी से धो ले। इससे आपके चेहरे पर भी निखार आता है। इसके अलावा शेविंग करने के बाद आलिव आयल या आलमंड आयल से भी 5 मिनट तक चेहरे की मसाज कर सकते है। तो वहीं पुरूषों को शेविंग करते समय कई बार परेशानियों का सामना करना पडता है। क्योंकि उनकी स्किन थोडी हार्ड होती है। इसलिए शेव करने से पहले नींबू का रस या शेविंग जेल लगाएं।