कहीं दो मुंहे बाल आपकी खूबसूरती पर दाग तो नहीं लगा रहे, ऐसे करें दूर

इस फैशनेबल समय में हर कोई अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर बेहद ज्याद सतर्क रहते है खूबसूरत चेहरे के साथ साथ अपने बालों को लेकर भी ज्यादातर लड़किया खास ध्यान रखती है पर कुछ लड़किया अपने दो मुंह बालों की वजह से बेहद परेशान रहती है इसका कारण होता है बालों को अधिक समय तक खुला रखना जिससे ये प्रॉब्लम होने लगती है

वैसे और भी कई कारण होते है जिससे ये प्रॉब्लम होने लगते है जिससे बाल बेकार दिखाई देने लगते है इससे कई लड़कियों का लुक भी खराब होने लग जाता है ऐसे में लड़कियों को अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान रखना चाहिए आज के समय में सबसे ज्याद महिलाओं के दो मुंह बालों की परेशानी ज्याद देखने को मिलती है इसकी वजह से बालो की ग्रोथ रुक जाती है, साथ ही वह कमजोर होकर टूटने लगते है

अगर आप भी इस तरह की प्रॉब्लम से परेशान है तो आज हम आपकों कुछ खास टिप्स बताएंगे जिससे आपकी ये प्रॉब्लम दूर होगी आइए जानते है..

नारियल का तेल सेहत और ब्यूटी के लिए बेहद फायदेमंद होता है सबसे पहले आप 1 कटोरी में 500 मि.ली नारियल तेल लें, इसमें 4 चम्मच ओलिव आयल और बराबर मात्रा में बादाम तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें

इसके बाद आप इस तेल को एक डिब्बे में बंद करके रखेें फिर रोज रात को सोने से पहले इस तेल को अपने बालो में लगाकर अच्छे से मसाज करनी है वैसे आपकों बतादें की बालों में प्राकृतिक ऑयल से मसाज करने से कई फायदे मिलते है अब आप बालो में शॉवर कैप पहने और नींद निकालें जब आप सुबह उठे तब अपने बालों को शैम्पू से धोएं इससे बालों में होने वाली दो मुंहे बालों की परेशानी धीरे धीरे दूर होने लगेगी