
अलीगढ महोत्सव (नुमाइश) में लगे वैरायटी शो में बार बालाओं के ठुमके पर जमकर नोटों की बारिश होरही है । वहीं इस वैरायटी शो में खुलेआम अश्लील डांस किया जा रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे यह सब चल रहा है । और जिला प्रशासन आंखें बंद किए हुए हैं। हर साल लगने वाली नुमाइश में यह वैरायटी शो लगाया जाता है।
जिसमें फिल्मी गानों पर लड़कियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। इस डांस को देखने के लिए टिकट लेना पड़ता है। फिर अंदर जो होता है उस पर आपको विश्वास नहीं होगा। सांस्कृतिक कला के नाम पर फूहड़ता पेश की जाती है। गानों पर अश्लील नृत्य होता है। और वही देखने वाले गुलाबी नोटों की गड्डियां लुटाते हैं। बगल में ही पुलिस चौकी भी बनी है फिर भी कानून का कोई डर नहीं है।रात के अंधेरे में अश्लीलता की हद पार कर दी जाती है। नुमाइश प्रभारी ने अश्लील डांस पर जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की कही है। 