
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने आज शहीद दिवस के मौके पर मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी से एएमयू सर्किल तक तिरंगे झंडे हाथों में लेकर मार्च निकाला। छात्रों ने हिंदुस्तान ज़िंदाबाद व आरएसएस गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एएमयू के बाबे सय्यद गेट पर गोडसे के पुतले को फांसी पर लटकाया,छात्रों ने कहा कि आरएसएस एक आतंवादी संगठन है इस संगठन को बैन करना चाहिए,वही छात्र मार्च के लिए अनुमति मिलने से इनकार कर रहा है,
एएमयू छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने मार्च निकाला है,आज केे दिन गांधी की हत्या की गई थी हमने गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ मुल्क में दहशत,व मुल्क को दो हिस्सों में बांटने वाले ऐसे लोगों व ताक़तों को भी हमने गोडसे के पुतले के साथ ही फांसी पर लटकाया है। ऐसे जितने भी संगठन देश में चल रहे हैं जो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उनको तत्काल बंद करा देना चाहिए,इस कार्यक्रम के लिए हमने अनुमति के लिए प्रार्थनापत्र दिया था,लेकिन अनुमति नही मिली हम लोगो ने बिना अनुमति के मार्च निकाला है।