
सिधौली-सीतापुर/HT : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कौशल किशोर ने बैठक कर लोगो को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी/
विधानसभा क्षेत्र सिधौली अन्तर्गत हमीरपुर गाव में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद कौशल किशोर मौजूद रहे। सांसद ने संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, जीवन ज्योति बीमा योजना, सहित तमाम योजनाये समाज के सभी लोगो को लाभ मिल रहा है। मोदी जी द्वारा देश का कराए जा रहे विकास को रोकने के लिए विपक्ष गठबंधन कर रहा है, लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो गयी है,। 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर देश की जनता के पूर्ण समर्थन से भारतीय जनता पार्टी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
आयुष्मान भारत योजना से अब किसी गरीब को इलाज के लिए इधर उधर नही भटकना पड़ेगा।किसी भी सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मोदी जी ने कहा हर वर्ष 10 करोड़ गरीब लोगों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी, अभी तक कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकार रही लेकिन किसी ने भी गरीबो के इलाज के लिये नही सोचा। केवल भाजपा सरकार ने ही गरीबो के इलाज खर्च वहन करने का जिम्मा उठाया।मोदी सरकार हर गरीब को बिजली , मुफ्त गैस चूल्हा , आवास, शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।खेतों को अच्छी उपज के लिए किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच सरकार द्वारा करवाई जा रही है।इस अवसर पर रामकरन रावत, मंनोज त्रिवेदी, ज्ञानी, सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, यमुना अवस्थीआदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी नजर आई/