भारत व अफगानिस्तान पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी करते रहेंगे हमले : अमेरिकी खुफिया एजेंसी

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन भारत और अफगानिस्तान पर आतंकी हमले जारी रखेंगे। यह खुलासा अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया है।

इसके साथ ही अमेरिका की नेशनल इंटेलीजेंस निदेशक डैन कोट्सने कहा है कि आतंकी गतिविधियों के खिलाफ में सहयोग को लेकर पाकिस्तान की संकीर्ण मानसिकता से महज उन आतंकी संगठनों जिनसे पाकिस्तान को खतरा है पर कार्रवाई से तालिबान के खिलाफ लड़ रहे अमेरिका को केवल विफलता के साथ ही हतोत्साहित होगा।

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ हमले करने और योजना बनाने के लिए उनके लिए सुरक्षित पाकिस्तान की जमीन इस्तेमाल करते रहेंगे। कोट्स ने सीनेट सेलेक्ट समिति की खुफिया विभाग के सदस्यों को इस बारे में बताया।