
आएदिन AMU पर विवादित बयान बाजी करने वाले अलीगढ़ सांसद एक बार फिर से बोल उठे हैं, इस बार सांसद को ,”मुस्लिम”, शब्द से आपत्ति हो उठी है, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में से ,”मुस्लिम”, नाम हटाने की पैरवी करते हुए कहा कि इसका नाम अलीगढ़ यूनिवर्सिटी होना चाहिए। मुस्लिम शब्द से लोगों को भावना गलत आती है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसा लगता है जैसे बहुत कैड़ा सा शब्द है मुस्लिम शब्द। मेरा मानना है की अलीगढ यूनिवर्सिटी होना चाहिए। एक अन्य सवाल बीएचयू में से हिन्दू शब्द भी हटना चाहिए पर कहा की आप दोनों शब्द लीजिये, मुस्लिम बोलिये और हिन्दू बोलिये। मुस्लिम शब्द कुछ हार्ड सा लगता है ऐसा लगता है मुस्लिम, जबकि हिन्दू शब्द एक सॉफ्ट शब्द है। हिन्दू की एक भावना रहती है। हिंदुस्तान में हिन्दू रहना गलत नही है। हिंदुस्तान में हिन्दू नाम नहीं होगा तो क्या होगा। मेरे हिसाब से AMU से मुस्लिम शब्द हटना चाहिए।
AMU का में कोर्ट मेंबर हूँ। लेकिन 2014 से, में जब से सांसद हूँ, आज तक कोई भी ऐसी बैठक नहीं हुई जिसमे AMU के सुधार की बात हो। केवल चुनाव के लिए AMU में मीटिंग बुलाई गई है। AMU ने कभी आरक्षण नहीं माना। इन्होने अपना बोर्ड बना रखा है उसमे कोई भी हिन्दू नहीं है और इंटरव्यू के नाम पर ये सब को निकाल देते हैं। दिब्यांगों के कोटे में भी ये मुसलमानों को भर रहे हैं।
में AMU के सिर्फ इसलिए खिलाफ हूँ क्यों की अफजल गुरु और मन्नान वानी के समर्थन में यहाँ ऐसे लोग हैं जो नमाज पढ़ते हैं और देश विरोधी नारे लगाते हैं। AMUSU के छात्र नेता भारत सरकार के खिलाफ बयान देते हैं और बयान बाजी करते हैं। यहाँ सर सय्यद के साथ राजा महेंद्र प्रताप का भी जन्मदिन मनाया जाना चाहिए।
एएमयू कैंपस के अंदर भारत माता के विरोध में नारेबाजी होती है, उसके बावजूद भी वीसी और प्रॉक्टर मूकदर्शक बने हुए हैं,,,एएमयू वीसी छात्रों पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, अगर उन्हें कंट्रोल नहीं किया जाता, तो वह लिखकर दे दे,,,,हम एचआरडी से मिलकर कंट्रोल करा देंगे,,, एएमयू यूनिवर्सिटी के विवादों पर बोले कि कैंपस को खाली कराया जाए, और सर्च कराया जाए, दबी आवाज में उन्होंने एएमयू यूनिवर्सिटी को शिक्षा का मंदिर से हटकर आतंकवाद का अड्डा बताया,,,, क्योंकि एएमयू के अंदर अगर फायरिंग होती है तो सोचने की बात है कि फायरिंग कहां से हो गई, आखिर सोचने की बात है,,,,इसी लिए एक बार यूनिवर्सिटी को स्कैन कराकर खाली कराना चाहिए, देशविरोधी गतिविधियों में शामिल छात्रों को नोटिस देकर बाहर करना चाहिए, वही जेएनयू के ऊपर बोले कि एएमयू को जेएनयू नहीं बनने दिया जाएगा, यहां से शिक्षा प्राप्त करें छात्र ज्यादा बोलेंगे तो शख़्ति से निपटा जाएगा,,,,,,,!! AMU वीसी लिखकर दे दें मुझे सुरक्षा चाहिए, पूरी आर्मी तक तैनात कर देंगे, एक-एक छात्र की सर्च करा देंगे,,,।