बंद होने जा रहा है टीवी का ये सुपरहिट शो, ये शो करेगा रिप्लेस

टीवी शो ‘स्टारर कयामत की रात’ के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। यह शो अगले महीने बंद हो जाएगा। लेकिन जिन लोगों को सुपनैचुरल ड्रामा देखना पसंद है उनके लिए एक खुशखबरी भी है। कयामत की रात बंद के साथ स्टारप्लस पर एक और सुपनैचुरल सीरीज शुरू होगी।

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, कयामत की रात दिव्य- दृष्टि नाम के शो से रिप्लेस होगा।. शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। स्टारकास्ट की बात करें तो सीरियल में सना सैय्यद, संगीता घोष और मानसी श्रीवास्तव मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की कहानी एक लड़की के बारे में जिसके अंदर कभी-कभी दिव्य शक्तियां आ जाती हैं।

कयामत की रात की बात करें तो शो 23 जून 2018 को शुरू हुआ था। शो के किरदार तांत्रिक कालासुर (निर्भय वाधवा) से संबंधित विवाद के कारण शो ने खूब सुर्खियां बटोरती थीं। ऐसी खबरें हैं कि निर्भय के नखरों के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

हालांकि, निर्भय ने उनके बाहर निकाले जाने की ख़बरों का खंडन किया था और एक मीडिया पोर्टल से कहा था, ‘मुझे हटाया नहीं गया, मैंने शो छोड़ दिया था। इसका मुख्य कारण ये था कि कलासुर के लैंस लगाने के कारण मेरी आखों में परेशानी हो रही थी।