
अलीगढ़ में संविदा कर्मियों ने किया सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ, संविदा कर्मियों का ऐलान, सरकार ने नहीं मानी मांग तो सरकारी योजनाओं का करेंगे दुष्प्रचार, आगामी 2019 के चुनावों में दबाएंगे नोटा का बटन, अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दे रह हैं पिछले चार दिनों से धरना प्रदर्शन। दरअसल अलीगढ़ के सीएमओ कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 21 जनवरी से लगातार अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है.
जब सरकार की ओर से इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो कड़ा रुख इख्तियार करते हुए आज सीएमओ कार्यालय परिसर में ही सरकारी की बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें महिलाएं व पुरुष शामिल रहे,,,,इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इनकी चार सूत्रीय मांगे हैं जिनको लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है, सरकार ने नहीं सुनी तो लखनऊ के कुंज करेंगे, इसके अलावा संविदा कर्मी सीधे जनता से जुड़े हुए हैं, जो कि सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने से लेकर उनको सुविधाएं प्रोवाइड कराते हैं, सरकार के लिए अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सुनवाई न होने की स्थिति में सरकार की योजनाओं का दुष्प्रचार करने को मजबूर होंगे, और आगामी 2019 के चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे, हमें अकेला न समझें, प्रदेश में 50 हजार से अधिक संविदा कर्मी हैं और उनके परिवारीजन भी हैं,,,,,