अब सेक्स में फोरप्ले नहीं आफ्टरप्ले का है ट्रेंड…

सेक्स के दौरान जो एक गलती ज्यादातर लोग करते हैं वह है- सिर्फ और सिर्फ इंटरकोर्स पर फोकस करना। उससे पहले और बाद के मोमेंट्स पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता। लेकिन सेक्स को 100 मीटर की रेस न समझें जिसे जल्द से जल्द और कम से कम मिनट में खत्म करने की जल्दबाजी हो। इसकी जगह सेक्स को मैराथन की तरह लें जिसमें आप फोरप्ले और आफ्टरप्ले पर जितना ज्यादा ध्यान देंगे इंटरकोर्स का मजा उतना ही ज्यादा आएगा।

इसमें कोई शक नहीं कि सेक्स से पहले फोरप्ले की अहमियत अधिक है। अगर फोरप्ले अच्छा है तो दोनों पार्टनर की उत्तेजना सही तरीके से बढ़ती है, फिजिकली और मेंटली- दोनों ही तरीके से दोनों पार्टनर स्टिम्यूलेट हो जाते हैं जिससे बेहतरीन इंटरकोर्स के लिए पेस तैयार होता है। हालांकि बेहतरीन फोरप्ले और एक अच्छा सेक्स सेशन भी बर्बाद हो सकता है अगर सेक्स के बाद दोनों पार्टनर के बीच सामंजस्य की कमी हो।

बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए फोरप्ले पर दें ध्यान
अगर सेक्स, किसी बेहतरीन डिश की तरह है तो फोरप्ले उस डिश की खुशबू की तरह जिसके कमरे में फैलते ही आपकी भूख बढ़ जाती है और आप उस टेस्टी खाने को खाने के लिए बेचैन हो उठते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेक्स लाइफ रोमांचक और बेहतरीन बने तो इसके लिए आपको अपने फोरप्ले स्किल्स पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आप फोरप्ले के जरिए सेक्स को जितना ज्यादा फील करेंगे, ऐक्ट के आखिर में आपको उतनी ही ज्यादा संतुष्टि महसूस होगी। ये हैं 5 बेस्ट फोरप्ले मूव्स….

बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए फोरप्ले पर दें ध्यान
आपकी किस आपके बारे में बहुत कुछ कहती है। चूंकि कामसूत्र में लवमेकिंग को स्लो प्रोसेस बताया गया है। इसमें ऐक्ट को खत्म करने की हड़बड़ी नहीं होती बल्कि धीरे-धीरे आराम से प्यार जताया जाता है और ऐसा करने में किसिंग एक अहम रोल निभाता है। जब बात फोरप्ले की आती है तो उसमें भी किसिंग का अहम रोल है।

बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए फोरप्ले पर दें ध्यान
किस करने का मतलब सिर्फ यह नहीं कि आप पार्टनर के साथ लिप लॉक करें। फोरप्ले का मकसद दोनों पार्टनर की उत्तेजना को चरम तक पहुंचाना ताकि आप दोनों सेक्शुअल ऐक्ट को इंजॉय कर सकें। ऐसे में आप चाहें तो पार्टनर के होंठों के साथ-साथ गर्दन, कान के पीछे, चेस्ट पर…ऐसी जगहों पर भी किस कर सकते हैं। पार्टनर को तब तक किस करते रहें जब तक उनकी सांसें हर किस के साथ तेज न होने लगे।

बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए फोरप्ले पर दें ध्यान
ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार मेल पार्टनर ही कंट्रोल में रहे और उन्हीं के हिसाब से सेक्शुअल मूड सेट हो। कामसूत्र किताब के मुताबिक महिलाएं भी बेड में अग्रेशन दिखा सकती हैं। अग्रेशन दिखाने का मतलब यह नहीं कि आप पार्टनर को ऐक्ट के दौरान किसी तरह की तकलीफ दें। यहां अग्रेशन से मतलब इमोशन्स से है।

बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए फोरप्ले पर दें ध्यान
कामसूत्र किताब के मुताबिक सेक्स के दौरान 8 तरह के लव बाइट्स होते हैं जो आप पार्टनर को दे सकते हैं। हर बाइट को देने का अपना ट्रिक होता है और हर बाइट का आफ्टर-इफेक्ट अलग-अलग होता है। ये सारे लव बाइट्स न सिर्फ पार्टनर की उत्तेजना बढ़ाते हैं बल्कि सेक्स का मजा भी दोगुना कर देते हैं।

अगर सेक्स सेशन के बाद दोनों पार्टनर बेड के अलग-अलग कॉर्नर में जाकर सो जाते हैं या फिर अपना-अपना सोशल मीडिया अकांउट चेक करने लगते हैं या फिर तुरंत बेडरूम के बाहर चले जाते हैं टीवी देखने या फिर कुछ खाने के लिए तो आप दोनों को अपने आफ्टरप्ले स्ट्रैटजी पर बहुत ज्यादा काम करने की जरूरत है।

आमतौर पर ऑर्गैज्म हासिल करने के बाद कडलिंग, टॉकिंग और स्पूनिंग जैसी चीजें बेहद अहमियत रखती हैं। सेक्स के बाद का टाइम आफ्टरप्ले के लिए रखें। पार्टनर के साथ प्यार भरी कुछ बातें करें, एक दूसरे को किस करें आदि। अगर आप चाहते हैं कि सेक्स के बाद भी पार्टनर के साथ आपका कनेक्ट और मजबूत बने तो आफ्टरप्ले पर कम से कम 20 मिनट जरूर लगाना चाहिए।