वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजा AMU

AMU कैम्पस में ठाकुर अजय सिंह ने अपने साथियों के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारियों के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया. इस तिरंगा रैली में कैम्पस के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और इंजीनिरिंग फैकल्टी से लेके बाबे सय्यद तक वंदेमातरम ,भारत माता की जय के नारे गूँजते हुए सुनाई दिये।

इस अवसर पर अजय सिंहने कहा कि आज हम सब यहाँ किसी राजनैतिक प्रोग्राम के लिए नहीं उस सोच के लिए साथ खड़े हुए हैं जो सोच पूरे 135 करोड़ भारतियों को आपस में जोड़ती है. उन्होंने आगे कहा हम सब यहां इकट्ठे हुए हैं इस तिरंगे को सलाम करने के लिए जिसकी शान के लिए हमारा दिल धड़कता है। हम सब इकट्ठे हैं उस देशभक्ति की भावना के लिए जो हम सबको आपस में जोड़ती है।

कैम्पस में मार्च निकालने को अनुमति न मिलने पर अजय ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सबका समर्थन मिलना चाहिए। हमको याद रखना होगा जहां हम अपने घर/गाँवों में सुरक्षित हैं वहीँ हमारे ही भाई सीमा पर 0 डिग्री टेम्प्रेचर में अपनी हड्डियां गला रहे हैं..उनको हौसला देने के लिए ये तिरंगा शान से लहराता दिखना चाहिए..उनकी कुर्बानियों के सम्मान में ये तिरंगे लहरते रहने चाहिए..क्यूंकि इन तिरंगों की शान के लिए ही वो अपनी जान की बाजी लगाते हैं।

इसके बाद सभी छात्रों ने आज़ादी के आंदोलन में भाग लेने वाले सभी क्रान्तिकारियों को नमन किया और संविधान सभा की महत्ता पर चर्चा भी की।

अजय सिंह ने आने वाले 26 जनवरी को सभी छात्रों से भारत के वीर एप्प से शहीद जवानों के परिवारीजनों को आर्थिक मदद देने की अपील भी की।