बाहुबली की इस को-स्टार ने विदेशी बॉयफ्रेंड से की सगाई, नाम जानकर होगी आपको हैरानी…

बॉलीवुड हो या टॉलीवुड हर कही स्टार्स की शादी की खबरें आने लगी है।गौरतलब है पिछले साल जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शादी रचाई वही इंडस्ट्री का ये साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।जी हां हाल ही में आई खबरो के मुताबिक बाहुबली फेस प्रभास की को स्टार रिचा गंगोपधाय ने सगाई कर ली है।

जी हां बता जें रिचा ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जो लेंगवेला संग सगाई की है। पिछले दो सालों से कपल एक दूसरे को डेट कर रहा था। हाल ही में रिचा ने अपनी सगाई की बात ट्विटर पर मंगेतर संग फोटो शेयर कर बताई है।

फोटो शेयर करते हुए रिचा ने लिखा- ‘सिर्फ शेयर करना चाहती हूं कि मैंने सगाई कर ली है, मैं जो से बिजनेस स्कूल में मिली थी और उनके साथ दो खूबसूरत साल गुजारे और अब जिंदगी के दूसरे पड़ाव में कदम रखने जा रही हूं, अभी शादी की तारीख फाइनल नहीं हुई है।’

रिचा टॉलीवुड की एक उम्दा कलाकार है जिन्होनें साउथ के बड़े-बड़े स्टार प्रभास, धनुष , नागार्जुन और एसटीआर वेंकटेश संग काम किया है। रिचा ने प्रभास के साथ , मिर्ची, ओस्थे, मय्यकम एना और भाई जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

एक समय पर रिचा का प्रभास संग नाम जुड़ने लगा था हालांकि सोशल मीडिया और साउथ इंडस्ट्री में इस मामले में कई बातें होने लगी थी वही कई इस खबर ने हर ओर हल्ला मचाया हुआ था जिसके लिए अभिनेत्री को पुलिस का सहारा लेना पड़ा था खैर अब अभिनेत्री जल्दी ही अपनी मंगेतर से शादी करने वाली है।