
आईसीसी ने भारतीय मूल के मनु साहनी को मंगलवार को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि सीईओ नियुक्त किया जो डेविड रिचर्डसन की जगह लेंगे। रिचर्डसन का अनुबंध इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद खत्म होगा।
रिचर्डसन की जगह लेंगे साहनी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीसी ने एक बयान में बताया कि ‘साहनी इससे पहले सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के सीईओ और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंधन निदेशक रह चुके है. वह अगले महीने आईसीसी से जुड़ेगे और इस साल जुलाई में वह रिचर्डसन की जगह लेंगे ‘ आईसीसी बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है.
यह बोले मनोहर
जानकारी के लिए बता दें की नियुक्ति प्रक्रिया की अगुवाई आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर और नामांकन समिति ने की है. मनोहर ने बताया, ‘वह 22 साल के कमर्शियल अनुभव के साथ आईसीसी से जुड़ रहे है और खेल को लेकर हमारी नयी वैश्विक विकास रणनीति की अगुवाई करेंगे.’ बता दे बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी भी इस रेस में शामिल थे उन्ही के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सीईओ जेम्स सदरलैंड भी इस रेस से बाहर हो गए थे.