मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये शुभ काम, मिलेगा पुण्य…

मकर संक्रांति हिंदु धर्म का एक प्रमुख त्योहार माना जाता हैं। जिसे देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। यह त्योहार जनवरी के में मनाया जाता हैं। वही ऐसा माना जाता हैं,कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं।

वही यह बता दें, कि 14 जनवरी को 1.28 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। वही मकर राशि का पुण्यकाल 14 जनवरी को 1.28 बजे से 15 जनवरी को 12 बजे तक रहेगा। वही इस दिन दान और स्नान करने का महत्व 15 तारीख को माना जाएगा। बता दे कि इस साल यह त्योहार 15 जनवरी को ही मनाया जायेगा।

धार्मिक आस्था के त्योहार मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग लगाया जाता हैं। वही यह त्योहार प्रकृति,ऋ​तु परिवर्तन और खेती से संबंधित होता हैं। वही इन तीन चीजों को मनुष्य का आधार भी माना गया हैं।

वही इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना और कई सारी विधि—विधान से जल भी चढाया जाता हैं। वही मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष कार्य करने चाहिए। ऐसा माना जाता हैं,कि इन कामों को करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं।

वही मकर संक्रांति के दिन तेल का दीपक जलाया जाता हैं, ऐसा माना जाता हैं,कि व्यक्ति के मन की शुद्धि के लिए नदी के तट पर तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ होता हैं,और यह मनोकामना पूर्ति के लिए भी शुभ माना जाता हैं।

वही मकर संक्रांति के दिन हवन, यज्ञ, अभिषेक, नदियों में स्नान दान का भी विषेश महत्व होता हैं। इस दिन गरीबों को कपड़े दान करना फलदायक माना जाता हैं। दान करने से सूर्यदेव की स्थिति में भी सुधार आता हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।