जेसीवी सहित एक युवक का अपहरण करने वाले सदस्यों को पुलिस ने 24 घण्टे में दबोचा

सिधौली- सीतापुर/ht: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को जेसीवी सहित एक युवक का अपहरण करनेवाले सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे की भीतर ही दबोच लिया और अपरहत युवक को मुक्त करवाकर जेसीवी व इंडिगो में सवार चार लोगों को गिरिफ्तार कर जेल भेज है/

कोतवाली के मनवा के निकट एक नवनिर्मित पेट्रोल पंप पर जेसीवी से मिट्टी पटान कर रहे जेसीवी चालक की पिटाई कर चालक सहित जेसीवी का अपहरण कर ले गए थे । जेसीवी मालिक रमजान निवासी थाना सन्धना की तहरीर पर सिधौली पुलिस ने अपहरण कर्ताओ की तलाश शरू कर दी थी जिसके लिए कोतवाल अमोद रंजन ने अपने मुखबिरों के नेटवर्क के माध्यम से अपहरणकर्ताओं का पता मिला ।

खबिर की सूचना के आधार कोतवाल ने एक पुलिस टीम तैयार की और बताई गई स्थान हाइवे स्थित पेट्रोल पंप के निकट धर दबोचा । पुलिस ने अभियुक्तों के पास से जेसीवी सहित अपरहत चालक रंजीत पुत्र रामस्वरूप निवासी पुन्नापुर थाना सन्धना को बरामद कर लिया अभियुक्तों के पास से एक इंडिगो गाड़ी भी बरामद हुई जिससे उन्होंने अपराध को अंजाम दिया था । कोतवाली पुलिस ने गिरिफ्तार किये गए चारो अभियुक्तों नितिन कुमार टांक पुत्र चन्द्र प्रकाश सवनी ग्राम थाना नजीबाबाद जिला विजनौर कौशलेंद्र त्रिपाठी पुत्र देवी प्रसाद निवासी 569k/160 स्नेहनगर आलमबाग थाना कृष्णानगर जिला लखनऊ राजीव शुक्ला पुत्र रमेश चन्द्र निवासी हिन्दनगर कानपुर रोड थाना सरोजनीनगर जिला लखनऊ हनीफ पुत्र निवासी बोझिया थाना थाना मूरतहा जिला बहराइच को जेल भेजा है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी सहित उप निरीक्षक वासुदेव यादव ,उप निरीक्षक रामनरेश यादव, उप निरीक्षक बालक राम, हेड कांस्टेबल दीनानाथ शर्मा व रामगोपाल शामिल रहे/