Xiaomi रेडमी नोट 5 प्रो की कीमतों में हुई कटौती, जाने नई कीमत के बारे में…

स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो की कीमतों में कटौती की है। अब रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। पहले यह फोन 13,999 रुपये में बिकता था। रेडमी नोट 5 प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

 याद रहे कि रेडमी नोट 5 सीरीज़ को भारतीय मार्केट में बीते साल फरवरी महीने में पेश किया गया था। पिछले साल रेडमी नोट 5 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा गया था। लॉन्च के बाद से हैंडसेट का 4 जीबी रैम वेरिएंट 13,999 रुपये तो वहीं इसका 6 जीबी रैम मॉडल 16,999 रुपये मेंं बेचा जाता था।

रेडमी नोट 5 प्रो (रिव्यू) के दाम कम किए जाने की जानकारी रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।