यहां लड़कियों को पिलाया जा रहा है केमिकल, वजह जान हो जाएंगे हैरान…

आज हम आपको एक ऐसे देश की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे है जहा पर उनके साथ ऐसा किया जाता है की आप भी जानकर हैरान रह जायेंगे। दरअसल, अफ्रीका के मॉरीटेटनिया इलाके में लड़कियों को जानवरों को मोटा करने वाला केमिकल पीने पर मजबूर किया जाता है। यह बात जानकार आपको और हैरानी हो सकती है कि इस जगह पर लड़कियों को मोटा करने के लिए उनके परिजन उन्हें केमिकल पीने पर मजबूर आखिर क्यों करते हैं।

आपको बता दें कि यहां लड़कियां ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि यहां के मर्द स्किनी नहीं बल्कि मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि अगर कोई महिला मोटी नहीं है मतलब वह खूबसूरत नहीं है। यहां के युवा इन मोटी लड़कियों को शादी के लिए एक बेहतर विकल्प समझते हैं। हालांकि इस परंपरा को लेबलॉह नाम से भी जाना जाता है। लेबलॉह नाम की इस परंपरा के मुताबिक, लड़कियों को पांच साल की उम्र में ही फैट फार्म भेज दिया जाता है, इस फैट फार्म में लड़कियां अपना वजन बढ़ाती हैं।
इतना ही नहीं इसे लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी सामने आई है। यहां पर लोगों का मानना है कि लड़की जितनी मोटी होती है, उसे उसकी संपन्नता से देखा जाता है और इसी के चलते यहां पर दो महिनों का सीजन होता है। जिसे ‘फीडिंग सीजन’ कहा जाता है। कहते हैं कि इस सीजन के दौरान लड़कियों को मोटा करने के लिए ऊंट का दूध  साथ ही कई सारे फूड सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं। 
सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि लड़कियों को यह खाने-पीने के लिए उनके घर वाले ही मजबूर करते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यह भी कहा जाता है कि गरीब परिवारों में जब खाने की कमी होती है तो यहां के लोग अपनी बच्चियों को जानवरों को मोटा करने वाले केमिकल को पीने के लिए मजूबर करते हैं। हालांकि, इन केमिकल्स को पीने से यहां पर कई लड़कियों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन यहां के लोग अभी भी अपनी बेटियों को मोटी करने के लिए यही हथकंडा अपना रहे हैं।
आपको बता दें कि फैट फर्म की खास बात यह है कि यहां लड़कियों को जबरदस्ती ठूंस-ठूंसकर खिलाया जाता है। भले लड़कियों को उल्टी आए या वो बीमार पड] जाएं इससे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इन्हें सिर्फ लड़कियों के मोटा होने से मतलब है। यहां की सभी औरतें मोटी होती हैं लेकिन वो उतनी ही खूबसूरत भी होती है।