इस अनोखे बाज़ार में बिकती हैं दुल्हनें, किसी भी उम्र की दुल्हन को खरीद सकते हैं आप…

बाजार में आपने हर चीज़ को बिकते हुए देखा होगा और जो पसंद आता है हम उसे खरीद भी लेते हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे  हैं जिस पर आप यकीन नहीं करेंगे. तो आपको बता दें, आप ने कभी दुल्हनों का बाजार सुना या फिर देखा नहीं होगा. आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही अनोखे बाजार की जहां पर दुल्हनें बिकती है. 

आपको ये जानकारी हैरानी जरूर होगी कि यह बाजार बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की जगह पर लगता है. इस जगह पर हर तीन साल में एक बार दुल्हनों का बाजार लगता है और दुल्हा अपनी मनपसंद की दुल्हन खरीदता हैं. ऐसा यहां हर शख्स करता है जिसे अपने लिए लड़की तलाशनी होती है वो यही करता है. आपको बता दें इसका कारण क्या है. 

इसका कारण कुछ ऐसा  है कि जो लोग बहुत गरीब हैं और अपनी बेटी की शादी नहीं कर सकते वो जहां पर आकर बाजार लगाते हैं. इस मेले में आकर दुल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बनाता है. इस मेले में लड़कियां दुल्हन की तरह सज कर आती हैं. इस मेले में हर उम्र की महिलाएं और लड़कियां बिकती हैं.