
अन्ना जानवर किसानों के लिए मुसीबत बन गए है, किसानों की खून पसीने की कमाई पर अन्ना जानवरों ने पानी फेरकर उन्हें भुखमरी की कगार पर ला दिया है । आज बड़ोखर खुर्द ब्लाक के गुरेह गाँव के दर्जनों किसान अन्ना जानवरों से फसल बर्बादी से परेशान होकर हाथ में फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपकर अन्ना जानवरों से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाते हुए गौशाला बनवाने की फरियाद की ।
आज जनपद बाँदा के बड़ोखर ब्लॉक के गुरेह गाँव के दर्जनों किसान हाथों में फसल लेकर बाँदा कलेक्ट्रेट पहुंचे व प्रदर्सन कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने कहा की किसानों की खून पसीने की कमाई अन्ना जानवर बर्बाद कर रहे हैं । हमसे कर्ज लेकर चना व गेहूँ की फसल बोई थी पर अन्ना जानवरों ने उसे बर्बाद कर दिया है, पूरा गांव परेशान है, इससे पहले भी कई बार हम सभी ग्रांमीण ज्ञापन देकर गौशाला की मनाग कर चुके है पर हमारी सुनवाई नहीं होती है । पीड़ित किसानो ने कहा की हम इतना परेशान हो चुके है की हम मर चुके है, बस निकलना बाकी है । किसानो का कहना है की गाँव में गौशाला बनवाकर अन्ना जानवरों को उसमे बंद किया जाए । हमारी फसलें बर्बाद हो गयी है इसलिए हम हाथ में फसल लेकर यहाँ आये है ताकि अन्ना जानवरों से बर्बाद फसल को दिखा सकें । कहा की अब हमारी फैसले चौपट हो चुकी है अब हम क्या खाएंगे, परिवार का गुजारा करेंगे, हम भुखमरी की कगार पर आ गए है, सरकार और अधिकारी हमारी सुनते नहीं है, अब हम कहाँ जाए । इस बारे में डिप्टी कलेक्टर मांशूर अहमद ने कहा की किसानों की फसलों को आना जानवर बर्बाद कर रहे है, इसी से परेशान होकर आज किसानो ने हमे ज्ञापन दिया है सरकार व हमारे जिलाधिकारी महोदय इस समस्या का हल निकालने में लगे हैं, जल्द ही इस समस्या से किसानों को निजात मिल जाएगी ।