
ANCHOR: यूपी के बांदा में SP गणेश साहा के निर्देश पर ADM और ASP ने आधीरात के बाद साड़ी खादर बालू खदान में गोपनीय तौर पर संयुक्त छापा मारकर नदी में अवैध खनन कर रही 7 पोकलैंड मशीनें, 100 के करीब ट्रक समेत दर्जन भर खनन माफिया के गुर्गों को हिरासत में लिया है।
SP के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह छापा मारा। एएसपी ने बताया कि स्थानीय पैलानी SDM राकेश कुमार और सीओ की भूमिका की जांच होगी। यहां बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मशीनों द्वारा नदी में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी जिसपर गोपनीय रूप से यहां छापा मारा गया। मौके पर कार्रवाई अभी जारी है।
यह पैलानी तहसील का वही इलाका है जहां पिछले 15 दिनों में किसान और खनन गुर्गों के बीच कई हथियारबंद झड़पें हो चुकी हैं। ग्रामीण लगातार स्थानीय प्रशासन पर माफियाओं से मिलीभगत कर अवैध खनन का आरोप लगाते रहे हैं। बीते दिन बात तब बढ़ गयी जब किसानों की फसल चौपट करने की शिकायत पर पहुंचे पैलानी SDM राकेश कुमार ने अवैध तरीके से संचालित खदान पर कार्रवाई करने की बजाय यहां ओवरलोड खड़े 200 ट्रक बिना कार्रवाई किये छोड़ दिये थे।