
आधी से ज्यादा दुनिया में डेमोक्रेसी आ चुकी है. लेकिन तमाम देशों में अब भी पुराना ढर्रा चालू है. कहीं आधी डेमोक्रेसी है कहीं पूरा राजतंत्र. उनमें ज्यादातर इस्लामिक देश हैं. ऐसा ही एक छोटू सा देश है ब्रूनेई. ब्रूनेई दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक हैं, जिसके एक तरफ मलेशिया और दूसरी तरफ दक्षिणी चीन सागर है. दक्षिण पूर्व एशिया का यह देश जो Borneo Island में स्थित है, पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान है. ब्रूनेई दुनिया के उन कुछ देशों में से हैं, जहां के निवासियों पर कड़े नियम-कानून लगते हैं| ब्रूनेई की खोज अवंग अतेल बेकरार ने की थी|ब्रूनेई को देखते ही अवंग के मुंह से निकल पड़ा बारू नाह जिसका मतलब होता है अपने काम की जगह. बारू नाह से ही इस जगह का नाम ब्रूनेई पड़ गया.
ब्रूनेई देश में इनके यहां पिछले 48 साल से एक ही राजा राज कर रहा है जिनका नाम है सुल्तान हसनअल बोल्किया इनका जन्म 1946 में हुआ था और इनकी उम्र केवल 21 साल थी इनकी जब ब्रूनेई का सिंहासन संभाल|बता दे सुल्तान हसनअल बोल्किया अपने खानदान और देश के 29 नंबर के सुल्तान है और इनका पूरा नाम है इनका सुल्तान हाजी हसनअल बोल्किया मुइज्जदीन वादाउल्लाह.
हसन बोल्किया का परिवार ब्रूनेई में पिछले 600 सालों से राज कर रहा है. इसके अलावा ब्रूनेई में 65% आबादी मुसलमानों की है|ब्रूनेई का न्रुरुल पैलेस दुनिया के कुछ बड़े शाही महलों में से गिना जाता है. नुरुल पैलेस को एक पहाड़ी पर बनाया गया है. इस पैलेस में 2500 से भी ज्यादा कमरे हैं.
रमजान के बाद सिर्फ 3 दिनों के लिए यह, ब्रूनेई के नागरिकों के लिए यह खुलता है.ब्रूनेई में हर साल अंतर्राष्ट्रीय कुरान की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. इस प्रतियोगिता के विजेता को सुलतान 250 ब्रूनेई डॉलर की स्कालरशिप देता है. यह स्कालरशिप उसे पूरी जिंदगी दी जाती है. इस प्रतियोगिता में दुनिया के किसी भी कोने से रहने वाले लोग हिस्सा ले सकते हैं.
यह बताया जाता है कि इस सुल्तान का पैलेस 2 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है जिसकी कीमत 2387 करोड़ रुपए है। यह पैलेस 1984 में बना था इसके अंदर 1788 कमरे हैं और इस पैलेस का डोम 22 कैरेट सोने से जुड़ा हुआ है। इस पैलेस में 257 बाथरूम में इस पैलेस में 110 कारों का गैरेज है। यहां तक की घोड़ों के लिए भी एयर कंडीशनर अस्तबल बनाए गए हैं इस पैलेस में पांच स्विमिंग पूल भी मौजूद है।
ब्रूनेई के सुल्तान हसन बोल्किया के पास वर्तमान में 5000 से भी ज्यादा कारें हैं. जिसमे से 20 Lamborghini, 160 Porsche, 130 Rolls Royce, 170 jaguar 180 BMW और 150 Mercedes Benz कारें शामिल हैं|कारों के अलावा इन्हें एयरोप्लेन का भी बड़ा शौक है |बता दे सुलतान हसन बोल्किया ने एक से बढ़ कर एक जहाज खरीद रखे हैं जिनके अंदर अगर कोई आदमी बैठ जाये फिर तो वो जन्नत भी भूल जाता है |सुल्तान के पास अब तक का जो सबसे महंगा प्लेन है उसकी कीमत है 22 करोड़ डॉलर |
ब्रुनेई के सुल्तान हसन अल बोल्कियाह भले ही आज दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं हैं, पर अपनी दौलत के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली शख्सियतों में से एक हैं।गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की मुताबिक़ ब्रूनेई 29वें सुलतान हसन बोल्किया, साल 1993 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे.
bornrich.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तान ऑफ ब्रनेई की कुल संपत्ति 20 अरब डॉलर से ज्यादा की बताई जाती है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह हेयरकट के लिए करीब 13 लाख रुपए तक खर्च कर देते हैं। ब्रनेई के सुल्तान ने अब तक तीन शादियां की हैं। तीन बीवियों से उनके पांच बेटे और सात बेटियां हैं।