एक खेत मे पड़े मिले गोवंश के अवशेषों के मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरिफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही

सिधौली- सीतापुर HT: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना अटरिया पुलिस ने बीते दिनों एक खेत मे पड़े मिले गोवंश के अवशेषों के मामले में दो लोगो को गिरिफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है 

गत दिनों ग्राम वैसुआ में में लवकुश सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि प्रदीप सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी मन्निपुर के खेत मे गोवंशों के कटे हुए सिर पैर धड़ इत्यादि पड़े हुए है पुलिस ने मुकदमा पंजिकृत कर जांच शुरू की थी जिसमे विवेचना में बाबू बंजारा पुत्र मोती निवासी भवानीपुर थाना इटौजा जिला लखनऊ एजाद बंजारा पुत्र बादशाह निवासी हेमपुर टांडा थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी फेशल पुत्र बाबू बंजारा निवासी भवानीपुर थाना इटौजा महबूब बंजारा पुत्र हजारी निवासी हेमपुर टांडा निवासी मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी की संलिप्तता प्रकाश में आई थी उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद अटरिया पुलिस ने हरकत में आयी और बाबू बंजारा व एजाद बंजारा को कोठिला बाग कोडरिया गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया वही फैसल व बाबू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए । अटरिया पुलिस ने उक्त अभियुक्तों को गोवध निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है वही फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है 

सिधौली सीतापुर /स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बा के एक गेस्ट हाउस में भाजपा लोकसभा संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मोहनलालगंज लोकसभा संयोजक विजय प्रताप सिंह,ने आगामी लोकसभा के लिए तैयारियों के लिए कहा और अभी पार्टी के पदाधिकरियों को अपनी जिम्मेदारी के अंतर्गत आने वाले कार्यो को निष्ठापूर्वक अंजाम देने की सलाह दी चुनाव विधानसभा प्रभारी विश्राम सागर राठौर, ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विरोधियों की जमानत जब्त होगी उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित सर्वोपरि मान कर देश की सुरक्षा के लिए कई सराहनीय कार्य किये है इस अवसरपर जमुना प्रसाद अवस्थी, जितेन्द्र सिंह चौहान ,, मनोज त्रिवेदी, लक्ष्मी शंकर गिरि व सलील सेठ,अमर सिंह और , ममता तिवारी आदि कीमौजूदगी नजर आई

सिधौली -सीतापुर/अधिवक्ता संघ चुनाव की नामंकन प्रकि्या में सोमवार को महामंत्री पद हेतु रामचन्द्र मिश्र तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु रामानुज सिंह ने पर्चे दाखिल किये। निर्वाचन अधिकारी रामकुमार द्विवेदी एडवोकेट राजेश कुमार एडवोकेट ने संयुक्त्त रूप से जानकारी देते हुए बताया 7 जनवरी से 9 जनवरी तक पर्चा दाखिल 10 जनवरी को जाँच 11 जनवरी को नामंकन वापसी की तिथि निर्धारित है 25 जनवरी को मतदान और उसी दिन परिणाम घोषित होगा। सर्वसम्मति से यदि समस्त पदों के लिए आपसी सहमति बनती है तो मतदान नही होगा ।वरिष्ठ अधिवक्ता पी०एस०अवस्थी की देखरेख में चुनाव प्रकि्या सम्पन्न होगी/