नकली देशी फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनियों के डब्बों पैकेजिंग कर किया जा रहा था जहरीला देशी घी सप्लाई

अलीगढ़ में नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर किया भंडाफोड़, करीब 5 क्विंटल बना और अधबना नकली देसी घी किया बरामद, बनाने के उपकरण समेत 1 आरोपी गिरफ्तार, क्वार्सी थाना क्षेत्र के अन्नापुरम चिलकौरा में चल रही थी लंबे समय से अवैध नकली घी की फैक्ट्री।

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मुखबिर खास ने सूचना दी कि इलाके के अन्नापुरम चिलकौरा निवासी सर्वेश के फ्लैट में पिछले काफी समय से नकली देशी बनाकर ब्रांडेड अमूल, हाइन्ज़, पारस, मधुसूधन जैसी कंपनियों के डब्बों में पैक करके बाजार में सप्लाई की जा रही थी, ब्रांडेड पैकेजिंग के जरिये लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था, आपको बता दें मौके पर जब इलाका पुलिस पहुंची तो वहां से करीब 14 टिन डालडा, 14 टिन रिफाइंड, भारी मात्रा में बना हुआ नकली देशी घी, दो सिलेंडर, नकली घी बनाने के उपकरण समेत एसेंस बरामद हुआ है, वहीं एक आरोपी सर्वेश को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है,,,नकली देशी घी की छापेमारी की सूचना के बाद मौके पर एफडीए की टीम भी पहुंच गई और पूरे माल को कब्जे में लेकर पांच सेम्पलिंग कर कार्रवाई की जा रही है,,,,!!