
चर्च की इस खूबसूरती का एक अलग ही नज़ारा है जो अपनी एक अलग ही कहानी बयां करता है। इस संसार में कुछ ऐसे भी चर्च है जहा पर हजारों लोगोंं की हड्डियों और कंकालों को सहज कर रखा गया है। यह जगह ऑस्युअरी कहलाती है। सबसे पहले यहां शवों की अस्थाई रूप से कब्र बनाई जाती है। बाद में कुछ सालों बाद उसकी हड्डियां निकालकर यहां चर्च में ऑस्युअरी में रखी जाती हैं। सेडलेक ऑस्युअरी चेक गणराज्य में स्थित है। इसमें करीब 40 हजार लोगों की हड्डियों को कलात्मक रूप से सजा रखा है। आज हम आप को इसके बारे में बताते है-
जानकारों से मिली जानकर से हमे यह पता चलता है की 13वीं शताब्दी से, जब यहां के एक संत हेनरी को पवित्र भूमि,भेजा गया था। 1278 में जब हेनरी वहा से वापस आया तो अपने साथ उस जगह की मिट्टी का एक भरा हुआ जार लाया, जहां की प्रभु यीशु को सूली पे चढ़ाया गया था। उसने वो मिट्टी यहां ला कर एक कब्रिस्तान के उपार डाल दी। उसके बाद वो जगह लोगों को दफनाने की पसंदीदा जगह बन गयी। 14वीं और 15वीं शताब्दी में यहां प्लेग और युद्धों के कारण बहुत अधिक मौतें हुई। और उनमें से अधिकतर को यही पर दफन कर दिया गया। जिससे यह पर कुछ ही समय में बहुत अधिक लोगों को दफना दिया गया जिसे की कब्रिस्तान में जगह ही नहीं बची। तब यहां पर एक ऑस्युअरी बनाने का ख्याल आया।