
इसीलिए पार्टी ने ब्रांड मोदी पर ही पूरी तरह फोकस करने का मन बना लिया है। गुरदासपुर रैली से पहले मंडल स्तर पर पंजाब भर में हुई बैठकों में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए थे कि रैली के दौरान वे सिर्फ मोदी-मोदी का ही नारा लगाएंगे। इसके अलावा कोई और नारा नहीं लगाया जाएगा। मोदी-मोदी के ही नारे सारी रैली के दौरान गूंजते रहे।
इतना ही नहीं, मंच संचालन कर रहे भाजपा के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने भी बार-बार एक खास नारा दोहराया। जो कि पहली बार भाजपा की किसी रैली में सुनाई पड़ा। उसका केंद्र भी मोदी ही थे। बार-बार दोहराया गया कि देश की शान-मोदी, देश का मान-मोदी, देश का सम्मान मोदी।
पार्टी के लिए राहत की बात यह थी कि जिस रणनीति पर वह आगे बढ़ रही थी, वह कामयाब होती भी नजर आई। रैली के दौरान मोदी का जादू साफ नजर आया। लोग साढ़े दस बजे से पहुंचने शुरू हो गए थे, जो मोदी के इंतजार में तीन बजे तक बैठे रहे। लोगों ने मोदी को बहुत ध्यान से सुना और उन्हें पूरा रिस्पॉन्स दिया।