
बदलते मौसम में अक्सर खांसी से लोग परेशान हो जाते हैं खासकर तब जब यह ज्यादा बढ़ जाती है। खांसी-जुकाम एक रक्षात्मक प्रणाली है जो आपके सांस लेने की नली से बलगम और धूल को साफ करने में मदद करती है। ऐसे में सूखी खांसी का इलाज करना भी जरुरी होता है। खांसी का इलाज करने के लिए आपकतो दवाई खाने की जरुरत नहीं है और कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी सूखी खांसी का इलाज कर सकते हैं।
इसके लिए आयुर्वेदिक तरीके सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। खांसी की समस्या दूर करने के लिए शहद अदरक और मुलेठी बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन आपकी सूखी खांसी को जल्द से जल्द ठीक कर देता है। तो आइए आपको बताते हैं कि इन तीनों का कैसे सेवन करके खांसी की समस्या को दूर करें।
सूखी खांसी को दूर करने के लिए एक चम्मच शहद में थोड़ा सा अदरक का जूस मिला लें। उसके कुछ समय बाद मुंह में मुलेठी की छोटी सी डंडी रख लें। इससे आपका गला भी नहीं सूखेगा साथ ही सूखी खांसी से आराम भी मिलेगा।
इसका सेवन करने से खांसी के साथ आपका गला भी ठीक रहता है। आपको किसी भी तरह की गले से संबंधित समस्या नहीं होती है।