
प्यार एक गहरा और खुशनुमा एहसास है। लेकिन आज के इस छल-कपट की दुनिया में सच्चा प्रेम इतनी आसानी से नहीं मिलता है। जब किसी से प्यार होने लगता है तो रिश्ते की शुरवात में हम अक्सर सिर्फ सकारात्मक चीज़ें ही देखते हैं, और सातवे आसमान में महसूस करते हैं। ये एहसास इतना गहरा होता है की यदि हमें उस व्यक्ति से बदले में उतना ही प्यार न मिले तो काफी दुःख पहुँचता है।सच्चा प्यार कौन नहीं चाहता, जिंदगी में हर किसी की चाहत होती है कि उन्हे सच्चा प्यार नसीब हो। इसके लिए उन्हे जो कुछ करना हो वो करतेे है फिर भी अक्सर कुछ लोगों का सच्चा प्यार नसीब नहीं होता है। और जिन्हे सच्चा प्यार मिल जाए तो उनके लिए मानों वो किसी भगवान के तोहफे से कम नहीं । लेकिन वे बहुत से कम लोग होते है।
इसके साथ ही हम सभी ये जानते है की कुछ ही दिन बचे है नए वर्ष के लिए और नया साल अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आता है और ऩए साल हर किसी के लिए कुछ ना कुछ नया ही लेकर आता है। वहीं हर व्यक्ति के मन में यह उत्सुकता जरुर होती है की उसका आने वाला साल कैसा गुजरेगा और इस नए साल में उसके साथ क्या होगा और क्या नहीं। पंडित रमाकांत मिश्रा जी बताते हैं की नया साल कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। नए साल में व्यक्ति को अपने हर क्षेत्र में बदलाव की स्थिति का इंतजार होता है। बात करें प्यार की तो साल 2019 में ग्रहों की दशा परिवर्तन के परिणामस्वरूप 4 राशियों के लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा।
तो आइए जानते हैं कौन सी है वह राशियां…
मेष राशि
प्रेम राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए यह साल प्रेम सम्बंधों के लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है. जीवन में सौभाग्य का रास्ता खोलने वाले देवगुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव में हैं. अत: वैवाहिक मामलों में यह आपकी काफ़ी मदद करने के मूड में हैं. यदि आपकी उम्र विवाह की हो चली है तो यह साल आपकी पूरी मदद करने को तैयार है. सगाई व प्रेम सम्बंध के लिए भी साल अनुकूल रहेगा|
सिंह राशि
हो सकता है कि 2019 में आप जिस किसी खास व्यक्ती से मिलेंगे, वह आपकी लाइफ का लव ना बन पाए. लेकिन वह आपकी जिंदगी बदलने में कामियाब रहेगा, जो आपको जिंदगी जीने का तरीका सिखा कर जाएगा. अगर आपकी लाइफ में पहले से ही कोई लव पार्टनर है तो उससे आपके रिश्ते और भी ज्यादा केयरिंग और लविंग होने वाले हैं. आपको अपने पार्टनर से दिल की बातें बोलने में हिचकिचाना नहीं चाहिये.
कन्या राशि
प्रेम राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि के जातकों की इस साल लव लाइफ काफी खुशहाल होने वाली है. अगर आप अपने जीवन में प्यार तलाश रहें हैं तो आपको वह 2019 में मिल जाएगा, इसकी पूरी गारंटी है. पर हां, इस साल शायद आपकी शादी ना हो पाए. आप उस व्यक्ती के साथ प्यार में पड़ेंगे, जिससे आपने कभी आशा भी नहीं की होगी. लाइफ आपके लिये क्या ले कर आ रही है, इसका अंदाजा आप कभी नहीं लगा सकते हैं|
कुम्भ राशि
प्रेम राशिफल 2019 के अनुसार कुम्भ राशि के जातकों के लिए आने वाला साल आपके लिये प्यार का तोहफा जरुर ले कर आएगा. आपका प्यार कहीं पर भी हो सकता है. आपके सितारे कुछ ऐसे हालात बनाएंगे कि आप अपने दिल के टुकड़े को ढूंढ निकालेंगे. यही नहीं आपका पुराना प्यार भी आपको मिल सकता है। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैl तो साल 2019 का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा |