
हरदोई के सुरसा विकासखंड में लगा गंदगी का अंबार सफाई कर्मचारी उड़ा रहे मौज खंड विकास अधिकारी कह रहे डीपीआरओ और डीडिओ से ले जानकारी—-
सुरसा विकासखंड के ब्लॉक मुख्यालय के सामने लगा गंदगी का अंबार हालात ऐसे हैं नालिया पानी से भरी हुई है और नालियों के ऊपर पानी बह रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की खुलेआम अधिकारी धज्जियां उड़ा रहे हैं यही नहीं ब्लॉक मुख्यालय पर ही अधिकारियों के रुकने के आवास बने हुए हैं वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आदेश दिया है की ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर ही रुकेंगे लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं हालात बद से बदतर है नालियों की सफाई तो दूर सफाई कर्मचारी और अधिकारी मौज उड़ाने में मस्त हैं आखिर जिम्मेदार ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही कब करेंगे या फिर ऐसे ही चलता रहेगा
इस संदर्भ में जब खंड विकास अधिकारी सुरसा अतुल त्रिवेदी से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने डीपीआरओ से बात करने की सलाह दी- वहीं डीपीआरओ से बात किए जाने पर उन्होंने कार्यवाही किए जाने की बात की