पांच रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा NOKIA 9, जानें फीचर्स

एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) का अगला स्मार्टफोन, नोकिया 9 (Nokia 9) इस साल की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। कई लीक और अफवाहों में अनूठे पेंटा-कैमरा सेटअप की ओर इशारा करने के बाद स्मार्टफोन पहले ही काफी चर्चा में है। नोकिया 9 दुनिया का पहला फोन है जिसमें इस तरह का कैमरा मॉड्यूल है।

ऑफिशियल लॉन्च से पहले, नोकिया 9 को नोकिया प्योर व्यू के रूप में भी जाना जाता है, जो अनौपचारिक तौर पर पहले से ही वेब पर कई बार झलक दिखा चुका है। इसका एक लेटेस्ट लीक वीडियो MySmartPrice पर है। वीडियो में नोकिया 9 को सभी एंगल से दिखाया गया है जिसमें पीछे के पैनल पर पांच कैमरे शामिल हैं जैसा कि पहले भी एक अन्य पोस्ट में दिखाया गया था।

लॉन्च की डेट

पिछले साल के अंत में Nokia 9 के Nokia 8.1 और Nokia 2.1 Plus के साथ लॉन्च होने की उम्मीद थी। जाहिर है, लॉन्च में देरी हुई है। नई रिपोर्टों के अनुसार, फरवरी में बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2019 सम्मेलन से पहले या आसपास नोकिया 9 आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकता है।

डिजाइन

हालिया कॉन्सेप्ट इमेज ने नए स्मार्टफोन के डिजाइन को करीब से देखा। जबकि हम पहले से ही जानते हैं कि फोन में पांच रियर कैमरा होंगे, जैसा कि फोटो में दर्शाया गया है कि फिंगरप्रिंट सेंसर और एलईडी फ्लैश के लिए दो और स्लॉट होंगे। यह तारामंडल शैली का कैमरा सेटअप स्मार्टफोन स्पेस में अपनी तरह का पहला फोन होगा।

नोकिया 8.1 की ही तरह, नोकिया 9 भी प्योरव्यू ग्लास बैक सपोर्ट करेगा, लेकिन यह रेडिएंट फिनिश के साथ होगा। नोकिया 9 में माइक और कैमरा मॉड्यूल को एडजस्ट करने के लिए ऊपर की ओर एक पतली नॉच दी गई है। लेकिन फोन में साइड और बॉटम पर अल्ट्रा स्लिम बेज़ेल्स हैं।

स्पेसिफिकेशन

नोकिया 9 एचडीआर 10 के साथ 6 इंच बड़े क्वाड एचडी डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा। फोन गूगल के एंड्रॉयड वन पर आधारित होगा और एंड्रॉयड पाई आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा।

यह फोन एंड्रॉएड के लेटेस्ट वर्जन पाई पर चलेगा। अगर इसकी रैम की बात की जाए तो इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट मैमरी आएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें किसी अन्य HMD ग्लोबल फोन के मुकाबले सबसे ज्यादा अच्छी कैमरा क्वालिटी आएगी।

इस फोन की सबसे अच्छी क्वालिटी यह है कि इसमें 41 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध होगा। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें कितनी अच्छी कैमरा क्वालिटी होगी।