
चाहे छोटा हो या बड़ा बार्बी का नाम लेते ही उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। अपने 60 साल के इस सफर में बार्बी कई अवतारों से गुजर चुकी हैं। कभी गोरे रूप में आई, कभी काले, कभी लंबे बालों के साथ और कभी छोटे बाल, और कभी अंतरिक्ष यात्री के अवतार में दिखी। लेकिन 60 सालों बाद भी बार्बी के चेहरे की चमक फीकी नहीं पड़ी। झुर्रियां पड़ने की तो आप बात ही नहीं कर सकते। असल में वह अब और मजबूत, विश्वास से भरी और खूबसूरत हो गई है।

दूर-दूर तक मशहूर
05 करोड़ 80 लाख बार्बी अब तक बिक चुकी हैं 150 से ज्यादा देशों में
09 मार्च 1959 में अमेरिकी कंपनी मैटल ने बार्बी को लॉन्च किया था
03 लाख बार्बी कंपनी से लॉन्च होने के पहले ही साल बिक गई थीं
सेलेना गोमेज फिटनेस के लिए खर्च करती हैं प्रति घंटे 300 डॉलर
1965 में आर्मस्ट्रांग के चांद पर जाने के चार साल पहले ही अंतरिक्षयात्री के अवतार में आ गई थी बार्बी
1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले मानव थे
अपने समय से बहुत आगे
55 फीसदी जो बार्बी सबसे ज्यादा खरीदी जाती हैं, उनके न तो सुनहरे बाल हैं और न ही नीली आंखें।
12 से 18 महीने तक चलती है बार्बी को बदलने की डिजाइन प्रक्रिया, बाद में प्रोटोटाइप उत्पादन के लिए जाता है
1959 के वक्त के हिसाब से बार्बी के कपड़े और डिजाइन अपने समय से बहुत आगे थे
करीना कपूर की न्यू ईयर पार्टी की ड्रेस देखी आपने, थाई स्लिट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
अमेरिकी व्यवसायी रूथ हैंडलर पहले अपने पति इलियट हैंडलर के साथ गुड़िया घर के लिए फर्नीचर बनाती थीं। एक दिन उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बारबरा अपनी सहेलियों के साथ कार्ड बोर्ड की गुड़ियों से खेलते वक्त बहुत खुश थी। वह अपनी गुड़ियों को बढ़िया से बढ़िया पोशाकें पहनाती और उसका खूबसूरत सा मेकअप करतं। यह देखकर उन्होंने अपनी बेटी और उसकी सहेलियों से पूछा कि क्या उन्हें यह गुड़िया पसंद है। इस सवाल पर बच्चियों ने कहा कि यह उन्हें बहुत पसंद है। काश ऐसी सचमुच की गुड़िया होती। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी और उसकी सहेलियों का सपना साकार करने की कोशिशों में जुट गईं। वह जापान गईं और अलग-अलग खिलौना उत्पादकों से मिलकर कई प्रयोग किए। आखिरकार वह हर दिल अजीज बार्बी बनाने में कामयाब हो गईं।