
कुछ लोग जिम में शार्ट कपड़ों के भी एक्सरसाइज करते हैं जो उनको पंसद होता है. ऐसे में कोई अगर बिना कपड़ों के एक्सरसाइज करे तो. जी हाँ, हाल ही में सामने आए मामले में ऐसा ही हुआ है. इस मामले में हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स ने हद ही पार कर दी.

जी हाँ, आप सभी को बता दें कि यह तस्वीर जिम की है, जहां पर उसने न्यूड होकर एक्सरसाइज की और उसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन करके उसकी शिकायत की और पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड लिया है. जी हाँ, इस मामले को अमेरिका का बताया जा रहा है.
इस मामले में यहाँ रहने वाले 34 साल के एरिक स्टैग्नो को न्यू हैम्पशायर प्लैनेट फिटनेस जिम में ऐसी हरकत करते हुए पाया गया. वहीं जानकारी के मुताबिक़ इस शख्स ने एक्सरसाइज करते हुए सारे कपड़े उतार दिए उसके बाद जिम में मौजद दूसरे लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी और पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.