लड़को को उठाने पड़ते है लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाने के इतने नखरे…

ब्वॉयफ्रेंड के लिए बनाई गई ऐसी ही रूल्स बुक इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर वायरल हो रही है। इस लेटर में लड़की ने अपने प्रेमी के लिए 22 सख्त नियम बनाए हैं, जिसे पढ़कर लोग हैरान भी हो रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं। ब्वॉयफ्रेंड के लिए 22 सख्त नियम सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड का लेटर वायरल हो रहा है। लेटर में लड़की ने अपने प्रेमी के लिए 22 सख्त नियम बनाए हैं।

ये लिस्ट एक कार में पड़ी थी, जिसे खरीदने वाले वाले शख्स ने इस लेटर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लेटर पोस्ट होते ही ये वायरल हो रहा और लोग इसपर बढ़-चढ़कर प्रतिक्रिया देने लगे। डेटिंग के लिए 22 रूल्स इस गुनमान लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए 22 सख्त नियम बनाए थे।

इस नियम में दूसरी लड़कियों को निहारना, बातें करना, फ्रेंड लिस्ट में किसी भी अविवाहित लड़की का न होना जैसे सख्त नियम शामिल है। लड़की ने अपने प्रेमी के लिए सख्त हिदायत दे रखी थी कि वो किसी सिंगल लड़की की तरफ देखेगा तक नहीं। सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाली सभी सिंगल लड़की को उसे अनफॉलो करना होगा। सबसे खास बात कि लड़की के बनाए रूल बुक में लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड के किसी भी मैसेज का जवाब 10 मिनट के भीतर देना अनिवार्य था।

10 मिनट में देना होगा मैसेज का जवाब लड़की के इस ब्वॉयफ्रेंड रूल्स बुक में लड़के के कई दोस्तों के नाम दर्ज थे, जिससे उसे दोस्ती खत्म करनी थी। इसी नियम में ये भी शामिल था कि वो बिना अपनी गर्लफ्रेंड के ड्रिंक तक नहीं करेगा।उसे अपनी गर्लफ्रेंड के मैसेज का जवाब 10 मिनट के भीतर देना होगा। लड़की के इस लेटर के वायरल होने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। वहीं लोग ये भी कह रहे हैं कि प्यार पर किसी का पहरा नहीं है।