
विशेषज्ञों ने चेतावनी के साथ बताया है कि ऐसा करना बिलकुल गलत है। विशेषक्षों के अनुसार ऐसा करने से उल्टा आपको इन्फेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। न्यूयॉर्क के यूरोलॉजिस्ट डेविड कौफमैन ने बताया कि संबंध से पहले बाथरूम जाना और फिर संबंध के बाद टॉयलेट करने को लेकर हमारे बीच एक बड़ी भ्रांति है। उन्होंने बताया कि इससे UTI होने के चांस उतने ही ज्यादा बढ़ जाते हैं। दरअसल शारीरिक संबंध बनाने के बाद ज्यादातर महिलाओं को मूत्र मार्ग में इन्फेक्शन की शिकायत हो जाती है, जो कि खुद उनके ही पार्टनर दृारा ट्रांसमिट होती है।

पुरुषों में शुक्राणु (वीर्य) और मूत्र एक ही मार्ग के माध्यम से निकलते हैं, जिससे मूत्र संक्रमण संबंध दृारा आसानी से महिला साथी के जननांग में चला जाता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को संबंध से पहले टॉयलेट करने की जगह संबंध के बाद करना चाहिए। महिलाओं को तब टॉयलेट जाना चाहिए जब थोड़ा प्रेशर हो, इससे जो भी बैक्टीरिया होंगे वह प्रेशर के साथ बाहर निकल जाएंगे।