
आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी हुई है. तेल की कमी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से हो रही है. मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता हो गया है. वहीं डीज़ल की ही बात करे तो इसके दाम 20 पैसे घटे हैं. जी हाँ… अगर आपको आज राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल खरीदना है तो इसके लिए 68.65 रुपये खर्च करने होंगे. वही डीजल के लिए आपको 62.66 रुपये खर्च करने होंगे.

नीचे देखिये देश के चारो महानगरों में पेट्रोल और डीजल का नया दाम-
दिल्ली
पेट्रोल: 68.65 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 62.66 रुपये प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल: 74.30 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 65.56 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल: 70.78 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 64.42 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल: 71.22 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 66.14 रुपये प्रति लीटर